तालिबान ने किया गजनी के सिक्यूरिटी चेकपोस्ट पर हमला, 13 की मौत

काबुल : तालिबान ने पूर्वी गजनी प्रांत में एक जांच चौकी पर हमला कर कम से कम 13 सैनिकों और पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने सात सैनिकों और छह पुलिसकर्मियों के मारे जाने की पुष्टि की है. खोगयानी जिले में सेना और पुलिस की संयुक्त जांच चौकी […]


काबुल :
तालिबान ने पूर्वी गजनी प्रांत में एक जांच चौकी पर हमला कर कम से कम 13 सैनिकों और पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने सात सैनिकों और छह पुलिसकर्मियों के मारे जाने की पुष्टि की है. खोगयानी जिले में सेना और पुलिस की संयुक्त जांच चौकी पर सोमवार तड़के हुए इस हमले में चार सैनिक घायल हो गए हैं.

नूरी ने बताया कि अफगान बलों के साथ तीन घंटे तक चले संघर्ष में छह आतंकवादी मारे गए और 10 से अधिक घायल हो गए. तालिबान के प्रवक्ता जबीहल्ला मुजाहिद की ओर से मीडिया को भेजे गए बयान में आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

नूरी ने बताया कि तालिबान तक आपूर्ति मार्ग को बाधित करने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस इलाके में संयुक्त जांच चौकी दो दिन पहले ही बनायी गयी थी. हमले में चौकी नष्ट हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >