फ्लोरिडा में योग स्टूडियो पर हमला करने वाला बेयर्ले करता था महिलाओं और अश्वेतों से नफरत

फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में अंधाधुध गोलियां चला कर दो महिलाओं की हत्या का आरोपी विकृत मानसिकता का शिकार था. वह महिलाओं और अश्वेत लोगों से बेहद नफरत करता था. सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर उसके कुछ पुराने वीडियो से यह बात सामने आयी है. पूर्व सैनिक और अध्यापक स्कॉट पॉल बेयर्ले ने […]

फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में अंधाधुध गोलियां चला कर दो महिलाओं की हत्या का आरोपी विकृत मानसिकता का शिकार था. वह महिलाओं और अश्वेत लोगों से बेहद नफरत करता था. सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर उसके कुछ पुराने वीडियो से यह बात सामने आयी है.

पूर्व सैनिक और अध्यापक स्कॉट पॉल बेयर्ले ने शुक्रवार को यहां के योग स्टूडियो में गोलियां चलायीं, जिसमें दो महिलाओं की मौत होगयी और पांच अन्य घायल हो गये.

पुलिस अभी भी उसके घटना को अंजाम देने के मकसद की तलाश कर रही है. चालीस साल के इस सिरफिरे हत्यारे के कुछ पुराने वीडियोज सामने आये हैं, जिनसे पता चलता है कि वह महिलाओं से हद दर्जे की नफरत करता था.

उसका कहना था कि स्वच्छंद महिलाओं को सूली पर लटका देना चाहिए. उसका यह भी मानना था कि मैक्सिको से आने वाले लोगों को अमेरिका आने से रोकने के लिए सीमा पर बारूदी सुरंगे बिछा देनी चाहिए.

उसने अश्वेत पुरुषों के साथ डेट करने वाली महिलाओं को वेश्या तक कहा. उसने कहा कि अश्वेत महिलाएं घृणित होती हैं.

आरोपी ने ये वीडियो यूट्यूब पर वर्ष 2014 में पोस्ट किये थे. बजफीड ने सबसे पहले इन वीडियो की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >