Terrorist Attack : अफगानिस्तान के सबसे बड़े जेल के पास आत्मघाती हमला, सात लोगों की मौत

काबुल : राजधानी काबुल में अफगानिस्तान के सबसे बड़े कारागार के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को निशाना बनाकर कियेगये आत्मघाती हमले में बुधवार को कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी. पुलिस प्रवक्ता बसीर मुजाहिद ने बताया कि काबुल में जेल परिसर के बाहर हुए इस हमले में पांच अन्य लोग […]

काबुल : राजधानी काबुल में अफगानिस्तान के सबसे बड़े कारागार के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को निशाना बनाकर कियेगये आत्मघाती हमले में बुधवार को कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी.

पुलिस प्रवक्ता बसीर मुजाहिद ने बताया कि काबुल में जेल परिसर के बाहर हुए इस हमले में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं.

उन्होंने बताया कि पुल-ए-चरखी जेल के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को निशाना बनाया गया था.

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि हमलावर पैदल आया था. बस जैसे ही जेल परिसर में प्रवेश करने वाली थी उसने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया.

अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, काबुल में हाल के महीनों में हुए ज्यादातर हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >