Afghanistan : चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार की बम धमाके में मौत, सात घायल

कंधार (अफगानिस्तान): एक सोफे के नीचे रखा बम फटने से बुधवार को अफगानिस्तान में चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार की मौत हो गयी. आगामी 20 अक्तूबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा की कड़ी में यह ताजा हमला है. जबार काहरामन पर हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है. जबार हेलमंद […]

कंधार (अफगानिस्तान): एक सोफे के नीचे रखा बम फटने से बुधवार को अफगानिस्तान में चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार की मौत हो गयी. आगामी 20 अक्तूबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा की कड़ी में यह ताजा हमला है.

जबार काहरामन पर हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है. जबार हेलमंद प्रांत में संसदीय चुनाव लड़ने वाले थे. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर ज्वाक ने बताया कि धमाके में सात लोग घायल हो गये हैं.

उन्होंने कहा, ‘हमने धमाकों के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है.’ हाल में हुए हमलों में कम से कम 10 उम्मीदवारों की मौत हुई है. इनमें से ज्यादातर की मौत उन्हें निशाना बनाकरकियेगये हमलों में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >