वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के शक्तिशाली देश की सत्ता पर काबिज हैं. वे दुनियाभर की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं, लेकिन इन दिनों उनको लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा है.
video
दरअसल, दुनिया भर को आंख दिखाने वाले ट्रंप अपने जूते तक का ख्याल नहीं रख सकते. ये हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर कह रहे हैं.
हुआ ये हैं कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो चला है, जिसमें नजर आ रहा है कि एयरफोर्स वन में चढ़ते वक्त डोनाल्ड ट्रंप के जूतों में टॉयलेट पेपर चिपका है… इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.
कई सोशल मीडिया यूजर इसे टॉयलेट पेपर कहकर मजाक बना रहे हैं, तो कई पॉटी कहकर हंस रहे हैं…आप भी देखें यह वायरल होता वीडियो…
