डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज से करीब 60 प्रतिशत लोग नाखुश

वाशिंगटन : अमेरिका के करीब 60 प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज को नामंजूर कर दिया है और इनमें से करीब आधे लोगों ने महाभियोग का समर्थन किया है. शुक्रवार को प्रकाशित ‘वाशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज’ सर्वेक्षण के अनुसार केवल 30 प्रतिशत लोगों ने ही ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में किए गए कामकाज को […]

वाशिंगटन : अमेरिका के करीब 60 प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज को नामंजूर कर दिया है और इनमें से करीब आधे लोगों ने महाभियोग का समर्थन किया है.

शुक्रवार को प्रकाशित ‘वाशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज’ सर्वेक्षण के अनुसार केवल 30 प्रतिशत लोगों ने ही ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में किए गए कामकाज को स्वीकारा है. अप्रैल में किये गये आखिरी पोस्ट-एबीसी के सर्वेक्षण में ट्रंप के समर्थन में 40 प्रतिशत और उनके खिलाफ 56 प्रतिशत लोगों ने अपने विचार जाहिर किए थे.

इस ताजा सर्वेक्षण में 1003 वयस्कों ने हिस्सा लिया,जो 26 अगस्त से 29 अगस्त के बीच किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >