अमेरिका के इस प्रांत में आ रहा है ताकतवर तूफान, ट्रंप बोले : तैयार रहें लोग

होनोलूलू (अमेरिका): अमेरिका में बहुत शक्तिशाली तूफान आ रहा है. हवाई प्रांत में आ रहे इस ताकतवर तूफान का सामना करने के लिए उन्होंने जल, खाद्य पदार्थ और आपातकालीन चीजें भी जमा करनी शुरू कर दी है. तूफान ‘लेन’ बुधवारकी रात कमजोर होकर श्रेणी चार के तूफान में बदल गया. तूफान की वजह से 155 […]

होनोलूलू (अमेरिका): अमेरिका में बहुत शक्तिशाली तूफान आ रहा है. हवाई प्रांत में आ रहे इस ताकतवर तूफान का सामना करने के लिए उन्होंने जल, खाद्य पदार्थ और आपातकालीन चीजें भी जमा करनी शुरू कर दी है.

तूफान ‘लेन’ बुधवारकी रात कमजोर होकर श्रेणी चार के तूफान में बदल गया. तूफान की वजह से 155 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और रात तक इसके आर्चपीलागो के बिग आइलैंड पहुंचने की आशंका है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट में लोगों से अपील की है कि वह इस तूफान से निबटने के लिए तैयार रहें. इस तूफान की वजह से मूसलाधार बारिश, तेज हवा और खतरनाक समुद्री लहरें उठने की आशंका है. राष्ट्रपति ने लोगों से अपील की है कि वह राज्य और स्थानीय अधिकारियों के परामर्शों को ध्यान से सुनें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >