कोयला खदान में गैस विस्फोट, चार की मौत, 13 फंसे

क्वेटा (पाकिस्तान) : कोयले की खदान में मीथेन गैस के कारण विस्फोट होने से चार खनिकों की मौत होगयी. 13 अन्य खनिक अब भी अंदर फंसे हैं. स्थानीय पुलिस अधिकारी वजीत खान ने बताया कि विस्फोट रविवार को क्वेटा से 50 किलोमीटर दूर स्थित संजदी गांव में हुआ. उन्होंने बताया कि बचावकर्मी चार शव बरामद […]

क्वेटा (पाकिस्तान) : कोयले की खदान में मीथेन गैस के कारण विस्फोट होने से चार खनिकों की मौत होगयी. 13 अन्य खनिक अब भी अंदर फंसे हैं.

स्थानीय पुलिस अधिकारी वजीत खान ने बताया कि विस्फोट रविवार को क्वेटा से 50 किलोमीटर दूर स्थित संजदी गांव में हुआ. उन्होंने बताया कि बचावकर्मी चार शव बरामद कर चुके हैं, जबकि 13 अन्य खनिक अब भी लापता हैं, जिनके मारे जाने की आशंका है.

गैस रिसाव के चलते बचाव कार्य बाधित भी हुआ. सुरक्षा नियमों को ठीक से लागू नहीं करने कारण पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >