देवघर : हरियाणा के सोनीपत से आये स्टील व्यवसायी राजीव मित्तल ने शुक्रवार को बाबा मंदिर को डेढ़ लाख रुपये दान दिया. व्यवसायी ने अपने पुरोहित विजय कुंजीलवार पंडा के साथ आकर बाबा मंदिर प्रभारी अंजनी कुमार दुबे को 51-51 हजार के तीन ड्राफ्ट सौंपा. व्यवसायी व उनके साथ आये मित्र हर साल श्रावणी मेले में मंदिर काे दान देते हैं.
यह सिलसिला वर्ष 2000 से जारी है. उन्होंने मंदिर काे सबसे पहले 51 हजार रुपये का दान पांच साल तक दिया. उसके बाद पांच साल तक एक लाख एक रुपये, अब बीते आठ सालों से हर साल डेढ़ लाख रुपये दान देते आ रहे हैं. उन्हें दान के लिए प्रेरणा देने वाले अपने पुरोहित विजय पंडा को धन्यवाद दिया. व्यवसायी के साथ मुकेश मित्तल, अभिषेक मित्तल, नरेश मित्तल आदि मौजूद थे.
