रात में मेला क्षेत्र में बिजली नहीं कटे इसका रखें ख्याल

देवघर : बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने समाहरणालय में बैठक की. इसमें डीसी ने अधीक्षण अभियंता शुभंकर झा को निर्देश दिया गया कि पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करायें, ताकि बिजली के अभाव में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो. रात के समय […]

देवघर : बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने समाहरणालय में बैठक की. इसमें डीसी ने अधीक्षण अभियंता शुभंकर झा को निर्देश दिया गया कि पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करायें, ताकि बिजली के अभाव में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो. रात के समय मेला क्षेत्र में किसी भी स्थिति में बिजली नहीं कटे, इस बात का खासा ख्याल रखा जाये. नंदन पहाड़, मानसिंघी, बीएन झा पथ, शिवगंगा, मानसरोवर आदि जगहों पर भी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में बिजली नहीं कटे.
ट्रांसफॉर्मर, स्टेशन, ग्रिड सभी को दुरुस्त रखें. शटडाउन लेने के आधे घंटे पहले वायरलेस पर इसकी सूचना सभी को दें. जब तक कन्फर्मेंशन नहीं मिले, तब तक बिजली निर्बाध रूप से बहाल रखें. ताकि समय पर मेला क्षेत्र में लगे सभी जेनेरेटर को चालू कर लिया जाये. इससे ब्लैक आउट की स्थिति नहीं बनेगी. उन्होंने कहा कि कई बार मौसम खराब होने की वजह से इन्सुलेटर या ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्या आ जाती हैं. ऐसे में कुशल अभियंताओं की एक टीम तैयार रखें, जो किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्य कर सके.
बैकअप के रूप में एक्सट्रा इन्सुलेटर भी तैयार रखें. उन्होंने कहा कि बिजली के अभाव में पूरे मेला का रंग फीका पड़ सकता है. कतारबद्ध कांवरियों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आवश्यक है कि मेला क्षेत्र में निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि मेला के सफल संचालन में बिजली विभाग की भूमिका अहम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >