किम ने ट्रंप को उत्तर कोरिया आने का न्योता दिया

सोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने ऐतिहासिक सिंगापुर शिखर वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्योंगयांग आने का न्योता दिया है. इसके साथ ही किम ने अमेरिका की यात्रा करने पर भी सहमति जतायीहै. सरकारी केसीएनए समाचार एजेंसी ने बुधवार को कहा, ‘किम जोंग उन ने ट्रंप को सुविधाजनक […]

सोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने ऐतिहासिक सिंगापुर शिखर वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्योंगयांग आने का न्योता दिया है. इसके साथ ही किम ने अमेरिका की यात्रा करने पर भी सहमति जतायीहै.

सरकारी केसीएनए समाचार एजेंसी ने बुधवार को कहा, ‘किम जोंग उन ने ट्रंप को सुविधाजनक समय पर प्योंगयांग की यात्रा करने का निमंत्रण दिया है, जबकि ट्रंप ने भी किम जोंग उन को अमेरिका आने के लिए आमंत्रित किया है.’

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘दोनों नेताओं ने खुशी-खुशी एक-दूसरे के निमंत्रण स्वीकार कर लियेहैं और इस बात को भी माना है कि यह डीपीआरके-अमेरिका के रिश्तों में सुधार के लिए एक और मौका देगा.’ डीपीआरके उत्तर कोरिया का संक्षिप्त नाम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >