12 को होगी डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि वह 12 जून को सिंगापुर में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए मिलेंगे. व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में उत्तर कोरियाई राजदूत किम योंग चोल के साथ दो घंटे तक चली बैठक […]

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि वह 12 जून को सिंगापुर में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए मिलेंगे.

व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में उत्तर कोरियाई राजदूत किम योंग चोल के साथ दो घंटे तक चली बैठक के समापन के बाद ट्रंप ने यह घोषणा की. ट्रंप ने उत्तर कोरिया के राजदूत किम योंग चोल से व्हाइट हाउस में मुलाकात की और इस दौरान राजदूत ने उन्हें उत्तर कोरियाई नेता का पत्र सौंपा था.

किम योंग चोल के व्हाइट हाउस से जाने के तुरन्त बाद ट्रंप ने कहा ,‘‘ हम 12 जून को (सिंगापुर में) किम जोंग उन के साथ बैठक करने जा रहे है. यह अंत में एक सफल प्रक्रिया होने जा रही है. ‘ राष्ट्रपति ने कहा ,‘‘ मैं 12 जून को सिंगापुर की यात्रा करूंगा. संबंध बन रहे है. यह एक शुरूआत होगी. मैंने यह कभी नहीं कहा कि यह एक बैठक में होगा। मुझे लगता है , एक बैठक में हमारे पास बहुत सकारात्मक परिणाम होंगे.

‘ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा ,‘‘ बड़ी बात 12 जून को होगी. प्रक्रिया 12 जून को सिंगापुर में शुरू होगी. ‘

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >