चीन के लिए जासूसी करता था CIA का पूर्व अधिकारी

वाशिंगटन : अमेरिका के विधि मंत्रालय का कहना है कि सीआइए के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ चीन के लिए जासूसी करने का आरोप तय किया गया है. हांगकांग में रहने वाले 53 वर्षीय अमेरिकी नागरिक जेरी चुन शिंग ली पर जासूसी का प्रयास करने और अमेरिकी रक्षा संबंधी सूचनाओं को अपने पास दबाकर रखने […]

वाशिंगटन : अमेरिका के विधि मंत्रालय का कहना है कि सीआइए के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ चीन के लिए जासूसी करने का आरोप तय किया गया है. हांगकांग में रहने वाले 53 वर्षीय अमेरिकी नागरिक जेरी चुन शिंग ली पर जासूसी का प्रयास करने और अमेरिकी रक्षा संबंधी सूचनाओं को अपने पास दबाकर रखने का आरोप तय किया गया.

इसे भी पढ़ें : विकिलीक्स का बड़ा दावा, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए ने जुटा लिया है भारत का आधार डाटाबेस

उनके वकील का कहना है कि उनका मुवक्किल चीनी जासूस नहीं है. उन्होंने कहा कि ली एक वफादार अमेरिकी हैं, जिन्होंने अमेरिका की सेना और सीआइए के लिए काम किया है. संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2007 में सीआइए छोड़ने के तीन साल के बाद चीन के दो खुफिया अधिकारियों ने ली से संपर्क किया और उन्हें सूचना के बदले भुगतान करने का प्रस्ताव दिया.

इसे भी पढ़ें : इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़े राजनीतिक परिदृश्यों पर सीआइए ने की थी चर्चा

अभियोजकों का कहना है कि ली ने काफी धन कमाया और चीन की यात्रा एवं उनके विदेश में किये गये कामों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने अमेरिकी सरकार से झूठ बोला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >