रिश्तों में सुधार के लिए अजीत डोभाल ने चीन के टाॅप सीपीसी अधिकारी से की बात

बीजिंग : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन की सत्तारूढ़ सीपीसी के शीर्ष अधिकारी यांग जेइची के साथ शंघाई में शुक्रवार को बातचीत की. भारतीय दूतावास के अनुसार, पिछले साल के डोकलाम गतिरोध के बाद दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच यह दूसरी मुलाकात थी. सीपीसी की पोलित ब्यूरो के सदस्य यांग के साथ डोभाल […]

बीजिंग : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन की सत्तारूढ़ सीपीसी के शीर्ष अधिकारी यांग जेइची के साथ शंघाई में शुक्रवार को बातचीत की. भारतीय दूतावास के अनुसार, पिछले साल के डोकलाम गतिरोध के बाद दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच यह दूसरी मुलाकात थी. सीपीसी की पोलित ब्यूरो के सदस्य यांग के साथ डोभाल की यह मुलाकात दोनों देशों के बीच होने वाली महत्वपूर्ण वार्ताओं से पहले हो रही है.

इसे भी पढ़ेंः अजीत डोभाल बीजिंग पहुंचे, डोकलाम विवाद पर चीनी राष्‍ट्रपति से करेंगे मुलाकात

गौरतलब है कि दोनों देश पिछले साल 73 दिन तक चले डोकलाम गतिरोध के बाद संबंधों को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं. दूतावास ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों डोभाल और यांग ने बातचीत की. हालांकि, बैठक के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गयी है. यांग विदेश मामलों के आयोग के भी निदेशक हैं. पिछले महीने तक यांग सीपीसी के स्टेट काउंसलर थे.

स्टेट काउंसलर देश का शीर्ष राजनयिक पद है. यांग के स्थान पर अब विदेश मंत्री वांग यि को उनका पदभार सौंपा गया है. वांग यि विदेश मंत्री और स्टेट काउंसलर दोनों का पदभार एक साथ संभाल रहे हैं. दोनों देश जून में होने वाले शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेंशन की सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित भागीदारी के मद्देनजर कई उच्चस्तरीय बैठकों की तैयारी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >