VIDEO: 6 महीने की प्रेगनेंट सिंगर ने खड़े होकर गाने से किया इंकार, तो सरेआम मार दी गोली

कराची : पाकिस्‍तान से एक दिल दहला देनेवाली खबर आ रही है. 6 महीने की गर्भवती गायिका जब गाने के खड़ी नहीं हो सकी तो उसे गोली मार दी गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है. सिंधी गायिका समीना सिंधू सिर्फ 24 साल की थीं. वे कराची के एक गांव कांगा में हो रहे […]

कराची : पाकिस्‍तान से एक दिल दहला देनेवाली खबर आ रही है. 6 महीने की गर्भवती गायिका जब गाने के खड़ी नहीं हो सकी तो उसे गोली मार दी गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है. सिंधी गायिका समीना सिंधू सिर्फ 24 साल की थीं. वे कराची के एक गांव कांगा में हो रहे कार्यक्रम में गाने पहुंची थी. बताया जा रहा है गोली मारने वाला शख्स तारिक अहमद जतोई नशे में धुत्‍त था.

कार्यक्रम के दौरान तारिक अहमद जतोई ने गायिका से गाने के लिए उठने को कहा. समीना ने कथित तौर पर उठने से मना कर दिया क्‍योंकि वह गर्भवती थीं. लेकिन समीना का इनकार जतोई को नागवार गुजरा, कथित तौर पर वो नशे में धुत्‍त था, उसने समीना की गोली मारकर हत्‍या कर दी.

हालांकि इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समीना खड़ी होकर गा रही थी और लोग उनपर पैसे फेंक रहे थे. लेकिन उनके खड़े होने के कुछ देर बाद ही उन्‍हें गोली मार दी गई. इस घटना से जुड़ा क्लिप इस्लामाबाद के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने ट्विटर पर शेयर किया है. ट्वीट में यह भी लिखा कि अब आरोपी शख्‍स गायिका के पति को केस वापिस लेने का दबाव डाल रहा है.

बताया जा रहा है कि गायिका को अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. गायिका के पति ने आरोपी पर डबल मर्डर केस फाइल करने की मांग की है क्‍योंकि उसने महिला के अजन्‍मे बच्‍चे की भी हत्‍या की है. आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >