नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी मंडेला का लंबी बीमारी के बाद निधन

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रमुख नेता नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी मंडेला का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके प्रवक्ता विक्टर डलामिनी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि लंबे समय से बीमार चल रहीं विनी ने जोहानिसबर्ग के अस्पताल में दम […]

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रमुख नेता नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी मंडेला का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया.

उनके प्रवक्ता विक्टर डलामिनी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि लंबे समय से बीमार चल रहीं विनी ने जोहानिसबर्ग के अस्पताल में दम तोड़ा. विनी मंडेला ने 38 साल पहले नेल्सन मंडेला से विवाह किया था. श्वेत-अल्पसंख्यक शासन को खत्म करने की लड़ाई में उनकी भूमिका काफी अहम थी, हालांकि इतिहास में उनका नाम विवाद से भी जुड़ा है. उनके पारिवारिक प्रवक्ता डलामिनी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘लोगों को यह सूचित करते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मिसेज विनी मैडिकिजेला मंडेला का सोमवार को जोहानिसबर्ग स्थित नेटकेयर मिलपार्क अस्पताल में निधन हो गया.’ इसके अनुसार, ‘वह लंबे समय से बीमार थीं. साल की शुरुआत से उनका अस्पताल आना-जाना लगा हुआ था. सोमवार दोपहर को उन्होंने अपना देह त्यागा. इस दौरान उनके परिवार के लोग एवं प्रियजन वहां मौजूद थे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >