एक लिफाफे के कारण अस्पताल पहुंची डोनाल्‍ड ट्रंप की बहू वेनेसा ट्रंप

वाशिंगटन : दुनिया के सबसे शक्तिशाली आदमी अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बहू को एक लिफाफे के कारण अस्‍पताल में भर्ती करना पड़ा है. ट्रंप की बहू वेनेसा ट्रंप ने उस लिफाफे को खोलकर देखा था जो डोनाल्‍ड ट्रंप के बेटे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर के लिए आया था. जानकारी के अनुसार लिफाफे के अंदर सफेद […]

वाशिंगटन : दुनिया के सबसे शक्तिशाली आदमी अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बहू को एक लिफाफे के कारण अस्‍पताल में भर्ती करना पड़ा है. ट्रंप की बहू वेनेसा ट्रंप ने उस लिफाफे को खोलकर देखा था जो डोनाल्‍ड ट्रंप के बेटे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर के लिए आया था. जानकारी के अनुसार लिफाफे के अंदर सफेद रंग का पाउडर था.

न्यूयॉर्क पुलिस के सार्वजनिक सूचना विभाग के उपायुक्त सार्जेंट ली जोंस के अनुसार वेनेसा ट्रंप को उस समय एहतियातन स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जब उन्‍होंने सफेद रंग के पाउडर से भरा एक लिफाफा खोला था. लिफाफा उनके पति के लिए आया था.

सूत्रों के अनुसार लिफाफे में मौजूद पाउडर को टेस्‍ट के लिए लैब में भेजा गया है. अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं कि पाउडर हानिकारक था या नहीं. पाउडर मक्‍के के आटे के जैसा था. संदिग्ध लिफाफा खोलने के बाद वेनिसा ने खांसना शुरू कर दिया. उनका जी मचलाने लगा था, जिसके बाद उन्होंने 911 पर फोन किया.

ये भी पढ़ें… अमेरिका की पाकिस्तानपरस्ती, 40 खरब डॉलर के बजट में ट्रंप ने पाक के लिए रखे 33.6 करोड़ डॉलर

डोनाल्‍ड ट्रंप के बेटे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर ने ट्वीट किया कि ‘शुक्र है आज सुबह हुई डरावनी घटना के बाद वेनेसा और मेरे बच्चे सुरक्ष‍ित हैं. यह बहुत गलत है कि कुछ लोगों ने अपना विरोध जाहिर करने के लिए इस प्रकार का कदम उठाया.’ इस मामले के बाद वेनेसा ने ट्वीट कर कहा, ‘आज न्‍यूयॉर्क सिटी में आप सभी के सहयोग के लिए शुक्रिया. मुझे बचाने के लिए की गयी आपकी तुरंत कार्यवाही की मैं सराहना करती हूं. धन्यवाद.’


https://twitter.com/MrsVanessaTrump/status/963207740150697984?ref_src=twsrc%5Etfw

डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘वेनेसा ट्रंप के बारे में सोच रही हूं. काश कि मैं आज उनके साथ होती. किसी को भी इस तरह से डराया नहीं जाना चाहिए. इसमें क्षमा के लिए कोई जगह नहीं है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >