एपल ने भारत में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मलाला फंड के साथ करार किया

लंदन : प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एपल ने भारत समेत अन्य देशों में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मलाला फंड के साथ करार किया है. इसका लक्ष्य अनुदानों की संख्या दोगुनी करना है. एपल ने जारी बयान में कहा कि एपल के सहयोग के बाद मलाला फंड को उम्मीद है कि गुलकमई […]

लंदन : प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एपल ने भारत समेत अन्य देशों में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मलाला फंड के साथ करार किया है. इसका लक्ष्य अनुदानों की संख्या दोगुनी करना है. एपल ने जारी बयान में कहा कि एपल के सहयोग के बाद मलाला फंड को उम्मीद है कि गुलकमई नेटवर्क के तहत दिये जाने वाले अनुदानों की संख्या दोगुनी हो जाएगी तथा भारत एवं लैटिन अमेरिका में एक लाख से अधिक लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा प्रदान करने के प्राथमिक लक्ष्य को विस्तृत करने में मदद मिलेगी.

सबसे कम उम्र में नोबल शांति पुरस्कार पाने वाली मलाला युसुफजई ने कहा, ‘‘मेरा सपना है कि हर लड़की खुद अपना भविष्य चुने. एपल ने अपने नवोन्मेषण तथा समाजसेवा से दुनिया भर में लोगों को शिक्षित तथा सशक्त किया है. मैं आभारी हूं कि एपल लड़कियों में निवेश का मूल्य पहचानती है और उसने बिना भय के उनकी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए फंड के साथ हाथ मिलाया है.’

एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि शिक्षा समानता लाने की प्रमुख ताकत है और इसीलिए हमने हर लड़की को स्कूल जाने का अवसर देने की मलाला फंड की प्रतिबद्धता साझा किया है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >