मां के निधन की खबर सुनकर दुबई में एक भारतीय की मौत

दुबई : केरल में अपनी मां के निधन के बारे में सुनकर हृदयाघात लगने से संयुक्त अरब अमीरात के उम्म अल क्वैन सिटी में एक भारतीय की मौत हो गयी. खलीज टाइम्स के मुताबिक 21 दिसंबर को केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले अनिल कुमार गोपनीनाथन को उनकी मां कौशल्या की मौत के बारे […]

दुबई : केरल में अपनी मां के निधन के बारे में सुनकर हृदयाघात लगने से संयुक्त अरब अमीरात के उम्म अल क्वैन सिटी में एक भारतीय की मौत हो गयी. खलीज टाइम्स के मुताबिक 21 दिसंबर को केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले अनिल कुमार गोपनीनाथन को उनकी मां कौशल्या की मौत के बारे में बताया गया.

अगले दिन, वह अपने कमरे में अचेत पाये गये और उनके दोस्तों ने उन्हें एक अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. गोपनीनाथन शहर के एक टेलरिंग शॉप में काम करते थे. खबर के अनुसार मौत की खबर सुनकर मृतक का भाई संतोष दुबई से अपने घर लौट गया था.

गोपीनाथन अगले दिन भारत लौटने वाले थे लेकिन हृदयाघात से उनका निधन हो गया. अधिकारियों के मुताबिक दस्तावेज तैयार होने में देरी के कारण गोपीनाथन के शव को शनिवार रात भारत मे उनके पैत्रक गांव परिपल्ली भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >