पाकिस्तान में बम धमाका नेता अब्दुल रज्जाक औ उनके भाई की मौत

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक विस्फोट में मुख्य विपक्षी पार्टी के एक नेता तथा उनके भाई की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आवामी नेशनल पार्टी के नेता अब्दुल रज्जाक और उनके भाई अब्दुल खालिक अपने वाहन में सवार होकर पिशिन की ओर जा रहे थे जहां उन्हें एक […]

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक विस्फोट में मुख्य विपक्षी पार्टी के एक नेता तथा उनके भाई की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आवामी नेशनल पार्टी के नेता अब्दुल रज्जाक और उनके भाई अब्दुल खालिक अपने वाहन में सवार होकर पिशिन की ओर जा रहे थे जहां उन्हें एक रैली में भाग लेना था.

उसी दौरान हरनाई शाहराग रोड पर विस्फोट हुआ. हरनाई के उपायुक्त अब्दुल सलाम ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा, यह सडक किनारे लगाया गया विस्फोटक था जिसमें उस समय विस्फोट हुआ जब उनका वाहन वहां से गुजर रहा था. एक अन्य घटना में , बीती शाम नसीराबाद जिले के छत्तर इलाके में बिछाई गई बारुदी सुरंग की चपेट में आने के कारण दो लोग मारे गए.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके से गुजरते समय गाडीवान भागिया खान तथा एक चरवाहे हादी का पैर बारुदी सुरंग पर पड गया और उनकी मौत हो गई.एक अन्य घटना में , बम विस्फोट के कारण लाहौर जाने वाली अकबर बुगती एक्सप्रेस, बोलान जिले के माछ इलाके में पटरी से उतर गई। यह बम रेल पटरी के निकट लगाया गया था और इस घटना में छह लोग घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >