अफगान सैन्य चौकी पर तालिबान लड़ाकों का हमला, नौ जवानों की मौत

काबुल : अफगानिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक तालिबान लडाकों ने एक पश्चिमी प्रांत में सुरक्षा चौकी पर हमला कर नौ जवानों को मार दिया है. फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद नासिर मेहरी ने आज कहा कि आतंकी एक सुरक्षा चौकी में घुस गये और उन्होंने नौ जवानों को मार दिया तथा चार अन्य […]

काबुल : अफगानिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक तालिबान लडाकों ने एक पश्चिमी प्रांत में सुरक्षा चौकी पर हमला कर नौ जवानों को मार दिया है.

फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद नासिर मेहरी ने आज कहा कि आतंकी एक सुरक्षा चौकी में घुस गये और उन्होंने नौ जवानों को मार दिया तथा चार अन्य सैनिक घायल हो गये.

हमला कल रात पुश्त रोड जिले में हुआ. चार घंटे तक चली गोलीबारी में सेना के खिलाफ तोपों का इस्तेमाल किया गया. मेहरी ने कहा कि अफगान युद्धक विमान तैनात किये गये और 17 तालिबानी लडाकों को मार गिराया गया. पिछले गुरुवार को दक्षिण कंधार प्रांत में एक सैन्य परिसर में तालिबान के हमले में 43 जवान मारे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >