VIDEO: क्या पोलैंड की फर्स्‍ट लेडी अगाता डूडा ने किया अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का अपमान ?

वाशिंगटन : इंटरनेट पर अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को पोलैंड की फर्स्‍ट लेडी अगाता डूडा द्वारा नजरअंदाज किये जानें की खबर इतनी वायरल हो गयी कि इसका जवाब देने के लिए खुद पोलैंड के राष्‍ट्रपति को सामने आना पड़ा. पोलैंड के राष्‍ट्रपति ने इसे ‘फेक न्‍यूज’ बताया और जवाब में एक वीडियो ट्वीट किया […]

वाशिंगटन : इंटरनेट पर अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को पोलैंड की फर्स्‍ट लेडी अगाता डूडा द्वारा नजरअंदाज किये जानें की खबर इतनी वायरल हो गयी कि इसका जवाब देने के लिए खुद पोलैंड के राष्‍ट्रपति को सामने आना पड़ा. पोलैंड के राष्‍ट्रपति ने इसे ‘फेक न्‍यूज’ बताया और जवाब में एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें अगाता डूडा अमेरिका के राष्‍ट्रपति ट्रंप व उनकी पत्‍नी मेलानिया से हाथ मिला रही हैं.

राष्ट्रपति चुनाव में रुसी हस्तक्षेप पर ट्रंप ने कहा- ‘किसी को सच्चाई नहीं मालूम ‘

आपको बता दें कि पोलैंड से रवाना होते समय ट्रंप दुनियाभर की मीडिया के सामने वहां के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा व फर्स्ट लेडी से मुलाकात कर रहे थे. ट्रंप के पास ही उनकी पत्नी मेलानिया भी खड़ी थीं. राष्ट्रपति से हाथ मिलाने के बाद ट्रंप ने जैसे ही पोलैंड की फर्स्ट लेडी अगाता डूडा की ओर हाथ बढ़ाया, लेकिन डूडा ने इसपर ध्‍यान नहीं दिया और मेलानिया की ओर बढ़ गयी.

मोदी-ट्रंप ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा-आतंकवाद पर लगाआे लगाम, वर्ना…

यह वाक्या सोशल मीडिया पर अधिक वायरल हो रहा है. अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. अब जहां कुछ लोग इसे अपमान के तौर पर ले रहे हैं वहीं यह भी संभव है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति द्वारा बढ़ाये गये हाथ को डूडा ने देखा ही न हो.

https://www.youtube.com/watch?v=sRU8xg1pPuY

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >