फिर चीन ने दी धमकी कहा- भारत जान ले इस बार 1962 से बड़ा नुकसान होगा
बीजिंग/ नयी दिल्ली: भारत और चीन के बीच डोका ला में जारी सीमा विवाद बढता नजर आ रहा है. करीब एक महीने से जारी इस विवाद के कारण इस इलाके में दोनों ओरसे सेना का जमावड़ा ‘नॉन कॉम्बेटिव मोड’ में बढ़ता जा रहा है. इसी बीच चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक बार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बीजिंग/ नयी दिल्ली: भारत और चीन के बीच डोका ला में जारी सीमा विवाद बढता नजर आ रहा है. करीब एक महीने से जारी इस विवाद के कारण इस इलाके में दोनों ओरसे सेना का जमावड़ा ‘नॉन कॉम्बेटिव मोड’ में बढ़ता जा रहा है. इसी बीच चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक बार फिर जहर उगला है और अपने संपादकीय में भारत को कड़ा सबक सिखाने की बात कही है.
अखबार के संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि भारत मामले को उलझाना चाहता है इसलिए बार-बार बयान बदल रहा है. चीन का आरोप है कि भारत डोका ला (डोंगलांग) को विवादित एरिया घोषित करवाने पर पड़ा हुआ है ताकि चीन को इस इलाके में सड़क निर्माण का काम करने में बाधा हो. अपने संपादकीय में चीन ने भारत पर भूटान का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है.
चीन ने भारतीय रक्षामंत्री अरुण जेटली और सेना प्रमुख के बयान को भी आड़े हाथ लिया. चीन ने जेटली के बयान पर कहा कि चीन भी 1962 से काफी आगे आ गया है और सेना का काफी आधुनिकीकरण कर चुका है. साथ ही संपादकीय के माध्यम से भारत को धमकी दी गयी है कि अगर वह चाइना के साथ युद्ध करता है को उसे 1962 से ज्यादा नुकसान पहुंचेगा.
आगे लिखा गया है कि अब यह भारत को सोचना है कि वह क्या चाहता है. भारतीय सैनिक खुद अपनी सीमा में वापस जाते हैं या चीनी सैनिको को खदेड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा. यह लेख वित्त मंत्री अरुण जेटली और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान के जवाब के रूप में छपा है.