एंतोनियो गुतारेश की अमेरिका को चेतावनीः कहा-वैश्विक मसलों से खुद को किया अलग, तो संयुक्त राष्ट्र से कर दिया जायेगा बाहर
संयुक्त राष्ट्र: पर्यावरण क्षरण आैर ग्रीनहाउस जैसे मसलों को लेकर तैयार पेरिस समझौते से खुद को अलग करने के बाद अमेरिका की परेशानी बढ़ती ही जा रही है. इस समझौते से अलग करने के बाद दुनिया भर के देशों की आलोचना के बाद अब संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने खुद को सबसे शक्तिशाली […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
संयुक्त राष्ट्र: पर्यावरण क्षरण आैर ग्रीनहाउस जैसे मसलों को लेकर तैयार पेरिस समझौते से खुद को अलग करने के बाद अमेरिका की परेशानी बढ़ती ही जा रही है. इस समझौते से अलग करने के बाद दुनिया भर के देशों की आलोचना के बाद अब संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने खुद को सबसे शक्तिशाली देश समझने वाले अमेरिका को चेतावनी दी है. उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिका पर्यावरण समेत अन्य महत्वपूर्ण वैश्विक मसलों से खुद को अलग करता है, तो उसे संयुक्त राष्ट्र से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक मसले पर अमेरिका जो कदम उठा रहा है, उससे खुद उसे या दुनिया के लिए अच्छा नहीं होगा.
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने इस बात पर भी चिंता जतायी कि सीरिया को लेकर अमेरिका और रूस के बीच सीधा टकराव हो सकता है. उन्होंने अमेरिका द्वारा एक सीरियाई विमान को गिराने को लेकर विवाद को कम करने का अनुरोध किया. एक जनवरी को संयुक्त राष्ट्र की बागडोर संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका की तरफ से संयुक्त राष्ट्र के कोष में प्रस्तावित कमी सेसंयुक्त राष्ट्र के प्रबंधन में नहीं सुलझने पाने वाली समस्या पैदा होगी.