पीली धोती और सफेद रंग के बनियान में खेत में काम करते नजर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर झारखंड में नये फसल की तैयारी भी आरंभ हो जाती है. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो खेत तैयार करते और धान छिटते नजर आ रहे हैं.

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर झारखंड में नये फसल की तैयारी भी आरंभ हो जाती है. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो खेत तैयार करते और धान छिटते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर किये गये इस 40 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे विधिपूर्वक हो इस विधि को पूरा कर रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, अक्षय तृतीया के पावन और शुभ घड़ी पर हम झारखण्ड वासी नए कार्यों का शुभारंभ करते हैं.

आज इसी अवसर पर मुट लेने का विधि पूर्वक पूजा सुसम्पन्न हुआ। आज धान बिहिं धरती माँ को अर्पण करते हुए ,नए फसल के लिए खेती कार्य आरंभ हो गया. झारखंड के कई जिलों में यह पूजा होती है खासकर बोकारो इलाके में किसान इस परंपरा को निभाते हैं और इस मौके पर अच्छी बारिश और बेहतर खेती की कामना करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >