कांग्रेस में शामिल कन्हैया कुमार, बिहार में हाथ के साथ लाएंगे पार्टी के ‘अच्छे दिन’?

सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. इस दौरान गुजरात के नेता जिग्नेश मेवाणी भी कांग्रेस में आ गए. माना जा रहा है कि पार्टी में युवा नेतृत्व को मजबूत करने के इरादे से दोनों को पार्टी में शामिल किया गया है.

Kanhaiya Kumar News: कांग्रेस पार्टी के लिए मंगलवार का दिन खास रहा. सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. इस दौरान गुजरात के नेता जिग्नेश मेवाणी भी कांग्रेस में आ गए. माना जा रहा है कि पार्टी में युवा नेतृत्व को मजबूत करने के इरादे से दोनों को पार्टी में शामिल किया गया है. हाल ही में पंजाब में कैप्टन अमरिंदर की विदाई के पीछे राहुल गांधी का नाम आया था. इससे साफ है कांग्रेस में राहुल गांधी फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं. पार्टी में युवा नेतृत्व के पक्षधर रहे राहुल गांधी कहीं ना कहीं कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी जैसे युवा चेहरों को शामिल करके आने वाले कल की तैयारी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >