घर बैठे देवघर के बैद्यनाथधाम के दर्शन, विशेष पूजा देखकर मन कहेगा- देघरे विराजे गौरा साथ, बाबा भोलानाथ

देवघर स्थित बाबाधाम को देवताओं का घर माना जाता है. इस स्थान पर शिव और सती का मिलन हुआ था. देवघर में माता सती का हृदय गिरा था. इस जगह को कामनालिंग के नाम से भी जाना जाता है.

Deoghar Mandir Puja: सावन के महीने में बाबाधाम देवघर में भगवान शिव की पूजा जारी है. झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर स्थित बाबा मंदिर में शिवभक्तों की अटूट श्रद्धा है. इस बार कोरोना संकट के कारण श्रद्धालुओं को आने की इजाजत नहीं मिली है. इसके बावजूद महादेव की पूजा और रूद्राभिषेक में तीर्थ पुरोहित जुटे हैं. देवघर स्थित बाबाधाम को देवताओं का घर माना जाता है. इस स्थान पर शिव और सती का मिलन हुआ था. देवघर में माता सती का हृदय गिरा था. इस जगह को कामनालिंग के नाम से भी जाना जाता है. यहां देखिए बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >