कठिन से कठिन हालातों को मात देने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, शांत स्वभाव के पीछे छिपा है सफलता का गहरा राज

Numerology: आज इस आर्टिकल में हम आपको जिस खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, उसमें जन्म लेने वाले लोग काफी ज्यादा शांत स्वभाव के होते हैं. इन लोगों के अंदर पेशेंस खूब होता है और ये लोग इसका इस्तेमाल करके ये बड़ी से बड़ी मुसीबत से भी आसानी से निकल जाते हैं.

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा, यह काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमारा जन्म किस दिन या किस तारीख को हुआ है. आसान शब्दों में कहें तो आप किस तारीख को जन्मे हैं या आपका मूलांक क्या है, इसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जन्म लेने वाले काफी ज्यादा शांत स्वभाव के होते हैं और इनके अंदर बड़ी से बड़ी मुसीबतों से भी आसानी से टकराने की ताकत होती है. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे तो इस मूलांक और इसमें जन्म लेने वालों के बारे में कई तरह की बातें जान जाएंगे. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

किस मूलांक की कर रहे हैं हम बात?

आज हम आपको जिस खास मूलांक के बारे में बता रहे हैं वह है मूलांक 7. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक भी 7 ही है. इन तारीखों में जिनका भी जन्म होता है वे लोग काफी ज्यादा शांत स्वभाव और दिमाग के होते हैं. इनका ग्रह स्वामी केतु को माना जाता है जिस वजह से इनके अंदर पेशेंस के साथ ही गंभीरता भी देखने को मिलती है. इन लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये लोग कठिन हालातों में भी अपने विवेक का इस्तेमाल करके सही फैसला ले पाते हैं.

यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज

शांत होते हैं लेकिन सोचते भी बहुत हैं

मूलांक 7 में जिनका भी जन्म होता है वे ज्यादा बातें नहीं करते हैं, लेकिन अंदर से गहरे काफी ज्यादा होते हैं. इन लोगों को प्रकृति से काई ज्यादा प्यार और लगाव होता है. ये लोग इमोशनल तो होते हैं लेकिन इन्हें अपने इमोशंस को छुपाकर रखना भी काफी अच्छे से आता है. इनके इस स्वभाव की वजह से दूसरे भी इन्हें आसानी से समझ नहीं पाते हैं. इस मूलांक के लोगों को अक्सर आप अकेले में ज्यादा समय बिताते हुए देख सकते हैं.

कठिन हालातों से निकलने की रखते हैं ताकत

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि ये लोग शांत होते हैं और इनके अंदर पेशेंस की भी कोई कमी नहीं होती है. अपने इन्हीं गुणों का इस्तेमाल करके ये लोग कठिन से कठिन हालातों से भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं. चाहे मुसीबत पहाड़ जितनी बड़ी ही क्यों न हो, ये लोग उनका सामना आसानी से कर पाते हैं. जीवन में ये लोग खूब तरक्की या फिर सफलता भी हासिल कर लेते हैं.

यह भी पढ़ें: बुद्धिमान, स्वाभिमानी और राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक में जन्में लोग, कभी किसी का नहीं लेते एहसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >