Jharkhand Cash Scandal: जमानत पर बाहर निकलते ही बोले विधायक हम पूरी साजिश का पर्दाफाश करेंगे

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला में पिछले दिनों लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार किया गये तीनों विधायकों को जमानत मिल गयी है. जमानत से बाहर निकलते ही इनके समर्थक ने सोनिया गांधी, जिंदाबाद.

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला में पिछले दिनों लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार किया गये तीनों विधायकों को जमानत मिल गयी है. जमानत से बाहर निकलते ही इनके समर्थक ने सोनिया गांधी, जिंदाबाद.

राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये. विधायकों के गले गंदेफूल के मालों से भरे थे. चेहरे पर चिंता की लकीरें थी लेकिन मीडिया के सवालों के जवाब में तीनों विधायकों ने ही कहा, अभी बाहर निकले हैं पता करेंगे क्या हुआ है ? 49 लाख नकद के साथ पकड़े गए कांग्रेस के तीनों विधायक अब रिहा हो गए हैं.

पहले डा. इरफान अंसारी रिहा हुए थे और सोमवार को राजेश कच्छप एवं नमन विक्सल कोंगाड़ी भी रिहा हो गए हैं. खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने पत्रकारों के सवालों का जवाब तो दिया साथ ही कई सवाल खड़े कर दिये.

अब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने का समय मांगा जा हा है. तीनों विधायक उनसे मिलकर अपनी बात रखेंगे. इरफान अंसारी भी नाराज हैं औऱ कह रहे हैं करियर का सवाल है. इस पूरे मामले में राजनीति भले ही लंबे समय से चल ही हो लेकिन तीनों विधायक जिस तरह से एक्शन मोड में हैं इससे तो यही संकेत मिलते हैं कि इस पर अभी राजनीति और लंबी खीचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >