India vs South Africa 2nd ODI: एम एस धोनी के शहर रांची में सूर्यकुमार यादव के टी-शर्ट की भारी मांग

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है. स्टेडियम के बार खिलाड़ियों के नाम की टी-शर्ट बिकने लगी है. सूर्यकुमार यादव के टी-शर्ट की मांग सबसे ज्यादा है.

रांची के जेएससीए स्टेडियम में जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जायेगा तो टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी नजर नहीं आयेंगे. इसके बावजूद लोगों में क्रिकेट को लेकर काफी क्रेज है. यहां विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी और सूर्यकुमार यादव की टी-शर्ट की काफी मांग है. बता दें कि सूर्यकुमार के नाम की टी-शर्ट की सबसे ज्यादा डिमांड है. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की बी टीम खेल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >