Independence Day 2021: टोक्यो ओलिंपिक में भारत को 7 मेडल, अब पेरिस पर नजर, कितना बदला हमारे खेल का इतिहास?

इस साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने करीब 40 साल के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया तो बेटियों ने भी हॉकी में खूब ताली बटोरी.

Independence Day 2021: भारत ने टोक्यो में ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) के इतिहास में शानदार प्रदर्शन किया है. टोक्यो ओलंपिक कई मायनों में भारत के लिए शानदार सफर का गवाह रहा. इस ओलंपिक में भारत ने 7 मेडल अपने नाम किए. अचानक गुजरे कल की सारी उपलब्धियां आंखों के सामने आ गई. टोक्यो में मिली जीत का जश्न जारी है. अब, पेरिस ओलंपिक पर निगाहें हैं. भारत में क्रिकेट की बातें होती हैं. हमने क्रिकेट के मैदान पर कई कीर्तिमान रचे हैं. लेकिन, जब ओलंपिक की बात की जाए तो हॉकी (Indian Hockey Team Journey) ने गुजरे कल में गोल्डन लेटर्स में अपनी शौर्यगाथा लिखी है. इस साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने करीब 40 साल के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया तो बेटियों ने भी हॉकी में खूब ताली बटोरी. देखिए स्वतंत्रता दिवस पर हमारी खास पेशकश.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >