Diwali 2023 Puja Time: पांच राजयोग में मनायी जा रही दिवाली, जानें शुभ समय और पूजन विधि

Diwali 2023 Puja Time: आज दिवाली है. शुभ-लाभ के लिए गणेश-लक्ष्मी के साथ कोश वृद्धि के लिए कुबेर व सरस्वती, पंचदेव, नवग्रह सहित गणेश-अंबिका की पूजा तथा रात्रि काल में काली की आराधना की जायेगी.

Diwali 2023 Puja Time: रोशनी और खुशियों की दीपावली रविवार को धूमधाम से मनायी जायेगी. ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा के मुताबिक कार्तिक कृष्ण प्रदोष और रात्रि व्यापिनी अमावस्या में दीपोत्सव सेलिब्रेट किया जायेगा. आज सनातन धर्मावलंबी अपने घर, ऑफिस, कारखानों में मां महालक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर धन, वैभव, ऐश्वर्य की कामना करेंगे.

अमावस्या तिथि दोपहर 2:12 बजे से होगी शुरू

आज अमावस्या तिथि दोपहर 2:12 बजे से शुरू होगी. इस दिन शुभ-लाभ के लिए गणेश-लक्ष्मी के साथ कोश वृद्धि के लिए कुबेर व सरस्वती, पंचदेव, नवग्रह सहित गणेश-अंबिका की पूजा तथा रात्रि काल में काली की आराधना की जायेगी. महालक्ष्मी की पूजा में चंदन, पुष्प, इत्र, धुप-दीप, मिष्ठान्न, पान-सुपारी, कमल पुष्प आदि से पूजन किया जायेगा. इस वर्ष पांच राजयोग में दीप पर्व मनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >