नई ‘मुसीबत’ में ममता बनर्जी की नुसरत, ‘कथित शादी’ के मसले पर BJP ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

Nusarat Jahan News: बंगाल से टीएमसी सांसद और बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां नए विवाद में फंसती दिख रही हैं. उनकी कथित शादी का विवाद संसद में पहुंच चुका है. लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला से कार्रवाई की मांग की गई है. बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने स्पीकर ओम बिड़ला को टीएमसी सांसद नुसरत जहां की शादी से जुड़े विवाद को लेकर चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है.

https://youtu.be/HQQw510pWY4

Nusarat Jahan News: बंगाल से टीएमसी सांसद और बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां नए विवाद में फंसती दिख रही हैं. उनकी कथित शादी का विवाद संसद में पहुंच चुका है. लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला से कार्रवाई की मांग की गई है. बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने स्पीकर ओम बिड़ला को टीएमसी सांसद नुसरत जहां की शादी से जुड़े विवाद को लेकर चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है. उत्तर प्रदेश की बदायूं सीट से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां का आचरण अमर्यादित है. उन्होंने शादी जैसे मामले को लेकर भी मतदाताओं को धोखे और भ्रम में रखा. उनके इस अमर्यादित आचरण से संसद की गरिमा भी धूमिल हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >