बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हेलीपैड, टाइट सिक्योरिटी, ऐसी है तैयारी

15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू आ रही हैं. उनके स्वागत की तैयारियां चल रही है. महामहिम के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं. बता दें कि ये पहला मौका होगा, जब झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रपति पहुंच रही है.

15 नवंबर को झारखंड का 22वां स्थापना दिवस है. इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है. ऐसे में आज हम भगवान बिरसा के जन्मस्थल यानी उलिहातू गांव पहुंचे है. यहां आज भी कण-कण में भगवान बिरसा का एहसास होता है. इस खास मौके पर पहली बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा की जन्म स्थली पर आ रही है. बता दें कि ये पहला मौका होगा, जब झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रपति पहुंच रही है. मुर्मू 15 तारीख को यहां पहुंचेंगी और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी. ऐसे में यहां सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. खूंटी जिला के संवेदनशील इलाकों में कई दिनों तक कॉम्बिंग ऑपरेशन भी चलाया गया. जंगल में सुरक्षा बल के जवानों को मुस्तैद रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >