VIDEO: कब होगा बिग बॉस 17 का फिनाले? जानें कब आएगा सलमान खान के शो का आखिरी एपिसोड

बिग बॉस 17 दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. शो में फिलहाल नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, आयशा खान, अनुराग डोभाल, मन्नारा चोपड़ा, रिंकू धवन, अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरेल. वहीं, ऐश्वर्या शर्मा घर से बेघर हो चुकी है.

सलमान खान का शो बिग बॉस 17 में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा और हंगामा देखने को मिलता है. रियलिटी शो धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है. कलर्स चैनल ने पुष्टि की है कि बिग बॉस सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले जनवरी 2024 में होगा. बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी 2024 को कलर्स चैनल पर रात 9 बजे से शुरू होगा. टॉप पांच फाइनलिस्ट बीबी 17 की विजेता ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे. वहीं, कलर्स चैनल ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि डांस दीवाने 4, 3 फरवरी, 2024 से शुरू होगा. डांस दीवाने 4 की लॉन्च डेट की पुष्टि हो गई है क्योंकि शो सप्ताहांत के दौरान बिग बॉस 17 की जगह लेगा. बता दें कि हाल ही में शो से ऐश्वर्या शर्मा बाहर हुई है. अभी तक शो में नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, आयशा खान, अनुराग डोभाल, मन्नारा चोपड़ा, रिंकू धवन, अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरेल हैं. बता दें कि कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी इसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री लेगी.

Also Read: Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >