हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में लैंडस्लाइड, मलबे में दबी कई गाड़ियां, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

किन्नौर के नुगुलसारी इलाके में घटनास्थल से कुल 10 शव बरामद किए गए हैं. अब तक 14 लोगों को बचा लिया गया है. घटनास्थल पर पत्थर गिरने से समस्या बढ़ गई है.

Kinnaur Landslide: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर (Kinnaur) में बुधवार की दोपहर 12 बजे बड़ा हादसा हुआ. लैंडस्लाइड (Landslide) के मलबे के कारण स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस (State Transport) और कुछ कारें दब गई. 50-60 लोगों के फंसे होने की बात कही गई. आईटीबीपी (ITBP) के मुताबिक किन्नौर के नुगुलसारी इलाके में घटनास्थल से कुल 10 शव बरामद किए गए हैं. अब तक 14 लोगों को बचा लिया गया है. घटनास्थल पर पत्थर गिरने से समस्या बढ़ गई है. हादसा किन्नौर जिले के निगुलसारी के पास रिकांगपिओ-शिमला राजमार्ग पर हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >