सीवान में हैवान बना सनकी बाप! अपने ही 4 बच्चों की टांगी से काटकर की हत्या

घटना बिहार के सीवान जिला स्थित भगवानपुर इलाके की है. यहां अवधेश चौधरी नाम के आदमी ने अपने पांच बच्चों और पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला किया. इस हमले में 18 साल की ज्योति कुमारी, 14 साल के अभिषेक कुमार, 10 साल के मुकेश कुमार और 12 साल के नितेश की दर्दनाक मौत हो गई.

https://www.youtube.com/watch?v=pVCW6UK_RGg

घटना बिहार के सीवान जिला स्थित भगवानपुर इलाके की है. यहां अवधेश चौधरी नाम के आदमी ने अपने पांच बच्चों और पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला किया. इस हमले में 18 साल की ज्योति कुमारी, 14 साल के अभिषेक कुमार, 10 साल के मुकेश कुमार और 12 साल के नितेश की दर्दनाक मौत हो गई. हत्या के पीछे की वजह और भी हैरान करने वाली है. बकौल अवधेश, सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद वो घर के बाहर टहल रहा था. तभी उसके मन में क्या आया उसने टांगी से अपने बच्चों और पत्नी पर हमला कर दिया. आधे घंटे तक मौत का तांडव मचाने के बाद वो खून से सनी टांगी के साथ घर के बाहर खड़ा हो गया. शोर सुनकर पड़ोसी बाहर आये लेकिन ऐसा दृश्य देख कर हर कोई सिहर गया.

Posted By- Suraj Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >