Zwigato: कपिल शर्मा के लिए गर्व का क्षण, नंदिता दास की फिल्म ‘ज्विगाटो’ ने ऑस्कर लाइब्रेरी में बनाई अपनी जगह

कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी के स्थायी मुख्य संग्रह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. बता दें कि फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ (Zwigato) 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिता दास इनिशिएटिव्स की फिल्म ‘ज़्विगाटो’ का निर्देशन नंदिता दास ने किया है. समीर पाटिल के साथ उन्होंने जो स्क्रिप्ट लिखी, उसे एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी के स्थायी मुख्य संग्रह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी अभिनीत इस फिल्म की कहानी, फूड ऐप सर्विस और वर्किंग क्लास इसके प्रभाव पर आधारित थी.

ज्विगाटो के गौरव का पल

ज्विगाटो को मार्च 2023 में दुनिया भर में रिलीज किया गया था और क्रिटिक्स ने फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था. फिल्म की कहानी को अब ऑस्कर लाइब्रेरी के लिए चुना गया है, जो छात्रों, फिल्म निर्माताओं और लेखकों के लिए एक मूल्यवान संसाधन प्रदान करेगी. बता दें कि भारत की अर्थव्यवस्था को शक्ति प्रदान करने वाले सामान्य व्यक्तियों के सूक्ष्म चित्रण के लिए प्रशंसित इस फिल्म का प्रीमियर टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किया गया था. यह मान्यता ज़्विगाटो के महत्व को और मजबूत करती है और सिनेमा की दुनिया में उसके योगदान को सेलिब्रेट करती है.

मज़दूरों के जद्दोजहद की कहानी

ज्विगाटो फ़िल्म की कहानी झारखंड के धनबाद के रहने वाले महतो परिवार की है. रोजी-रोटी की तलाश उन्हें भुवनेश्वर ले आयी है. वहां पर उनका परिवार ठीक-ठाक अपनी गुजर बसर कर रहा था, लेकिन कोरोना में फैक्ट्री बंद हो गयी और घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य मानस (कपिल शर्मा) परिवार को पालने के फूड डिलीवरी का काम कर रहा है, लेकिन दो बच्चों की पढ़ाई, बीमार बूढ़ी मां और बेसिक ज़रूरतों इन सबके लिए पैसे कम पड़ रहे है. मानस की पत्नी प्रतिमा (शाहना) भी नौकरी करना चाहती है, लेकिन मानस का मेल ईगो कम नहीं पड़ रहा है. वह प्रतिमा को घर पर बैठने को कहता है और कहता है कि वह सबकुछ जुगाड़ कर देगा, जैसे आठ महीने बेरोजगार रहने पर किया था. क्या मानस की सोच बदल पाएगी. यही फ़िल्म की कहानी है.

Also Read: Bigg Boss 17: सलमान खान के बिग बॉस 17 में ये कंटेस्टेंट होंगे घर के अंदर लॉक! यहां देखें स्टार्स की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >