Zwigato OTT: कपिल शर्मा की ज्विगाटो इस दिन ओटीटी पर हो रही है रिलीज, अभी नोट कर लें डेट और टाइम

Zwigato OTT Release: कपिल शर्मा ने अपनी पिछली फिल्म ज्विगाटो से सभी को चौंका दिया था और एक्टिंग में अपनी काबिलियत साबित की थी. अगर आपने अबतक ये मूवी नहीं देखी हैं, तो इसकी ओटीटी डिटेल्स सामने आ गई है. आइये जानते हैं कब और कहां होने जा रही है रिलीज...

अप्लॉज एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित और नंदिता दास द्वारा निर्देशित ज्विगाटो भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन दर्शकों और क्रिटिक्स से इसे भरपूर प्यार मिला. कॉमेडियन कपिल शर्मा, जो अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग और लाखों लोगों को हंसाने के लिए जाने जाते हैं, वह एक अलग अवतार में दिखाई दिए. उन्होंने बड़े पर्दे पर डिलवरी बॉय की भूमिका निभाई. कपिल शर्मा-स्टारर ‘ज्विगाटो’ की डिजिटल रिलीज काफी उत्साह पैदा कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस इस साल के अंत में लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म का प्रीमियर होने की उम्मीद कर सकते हैं. हालांकि अबतक ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा गया है. फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा शहाना गोस्वामी, गुल पनाग, सयानी गुप्ता और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसकी बड़े पैमाने पर शूटिंग ओडिशा के भुवनेश्वर में की गई थी, इसलिए राज्य सरकार ने फिल्म को टैक्स-मुक्त घोषित कर दिया था. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हश्र हुआ और कथित तौर पर इसने केवल 3.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म मानस (कपिल शर्मा) नाम के एक आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन तब बदल जाता है जब वह एक फ्लोर मैनेजर की नौकरी खो देता है और जीवित रहने के लिए एक फूड डिलीवरी मैन बन जाता है.

Also Read: Zwigato OTT Release: कपिल शर्मा की ज्विगाटो इस दिन ओटीटी पर हो रही है रिलीज, अभी नोट कर लें डेट और टाइम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >