गोली लगने के बाद भी युवक बाइक चला पहुंचा अस्पताल

बिहारशरीफ के मंडाछ गांव में एक बदमाश ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. हादसे के बाद जख्मी युवक नीतीश बाइक को खुद चलाकर एक परिजन के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल आया.

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के मंडाछ गांव में एक बदमाश ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. गोली युवक के सीधे पेट में लगी है. यह घटना गुरुवार की सुबह घटी. जख्मी युवक उक्त गांव निवासी दिलीप कुमार का 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है. बताया जाता है कि नीतीश अपने गांव में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में रोशन कुमार उर्फ इंसान डॉन नामक एक युवक ने उसे पिस्तौल दिखाने की बात कहकर पास बुलाया और बातचीत के दौरान पिस्तौल से गोली सीधे नीतीश के पेट में जा लगी.

हादसे के बाद जख्मी युवक नीतीश बाइक को खुद चलाकर एक परिजन के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल आया, लेकिन यहां के चिकित्सकों ने जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. इधर, दीपनगर थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि जख्मी के पिता दिलीप कुमार ने एक बदमाश को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >