Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले की गाड़ी पलटी, 5 पुलिसकर्मियों सहित 13 घायल

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेड़े की सुरक्षा के लिए इंटरसेप्टर और एंटी-डेमो वाहनों सहित जिला पुलिस के वाहन चलते हैं. स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि सड़क पर एक कुत्ता आ गया था.

Yogi Adityanath:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले की गाड़ी पलटने से 13 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र में शनिवार रात करीब 7:45 बजे मुख्यमंत्री योगी के काफिले के करीब एक किलोमीटर आगे चल रही जिला प्रशासन की पुलिस जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गये. हालांकि इस हादसे से मुख्यमंत्री के काफिले पर कोई असर नही पड़ा.

Yogi Adityanath: हादसे के बारे में क्या बोले पुलिस आयुक्त एस बी शिराडकर

लखनऊ के पुलिस आयुक्त एस बी शिराडकर ने हादसे के बारे में बताया, शनिवार शाम को अर्जुनगंज बाजार क्षेत्र में मुख्यमंत्री के काफिले के एक किलोमीटर आगे चल रही एक पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले के आने से पहले जिला पुलिस प्रशासन की यह जीप जा रही थी तब उसके सामने एक अचानक एक कुत्ता आ गया. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

Yogi Adityanath: संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया, कैसे हुई घटना

लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) उपेन्द्र अग्रवाल ने पूरी घटना के बारे में बताया, घटना शाम लगभग 7:45 बजे हुई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेड़े की सुरक्षा के लिए इंटरसेप्टर और एंटी-डेमो वाहनों सहित जिला पुलिस के वाहन चलते हैं. स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि सड़क पर एक कुत्ता आ गया था, इंटरसेप्टर की गाड़ी उसे पार कर गई और पीछे की गाड़ियों को भी सूचित किया गया, लेकिन उसके पीछे एक एंटी-डेमो गाड़ी थी जिसका चक्का कुत्ते पर चढ़ गया. जिस कारण गाड़ी असंतुलित हो गई और दूसरी गाड़ियों से टकरा गई. घटना में 5 पुलिसकर्मी और 8 नागरिक घायल हो गए हैं, उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >