19999 में स्मार्टफोन, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और पावरबैंक; ये है शाओमी बंडल ऑफर

Xiaomi Bundle Offer में Redmi Note 12 5G, Redmi Buds 4 Active, Redmi Watch 3 Active और Mi Pocket Power Bank Pro शामिल है, जिनकी कीमत 33,696 रुपये है और इन्हें मात्र 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Xiaomi Bundle Offer: अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) की तरह फेस्टिव सेल में शाओमी (Xiaomi) भी कूद पड़ी है. कंपनी ने एक बंडल ऑफर (Xiaomi Bundle Offer) पेश किया है, जिसके तहत 4 प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदा जा सकता है. यह कंपनी की फेस्टिव डील है, जो लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध होगी. इस बंडल ऑफर में Redmi Note 12 5G  स्मार्टफोन , Redmi Buds 4 Active, Redmi Watch 3 Active और Mi Pocket Power Bank Pro शामिल है, जिनकी कीमत 33,696 रुपये है और इन्हें मात्र 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं. खास बात यह है कि कंपनी ने यह ऑफर देकर एक कनेक्टेड इकोसिस्टम बनाने की कोशिश की है. ये सभी डिवाइसेज एक दूसरे के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं. आइए जानें इस ऑफर के बारे में-

Redmi Note 12 5G features & specifications

रेडमी के इस फोन में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रॉसेसर से लैस है. इसमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है. यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर से लैस है. यह फोन 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है. 33W फास्ट चार्जर सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी फोन को पावर देती है.

Also Read: How To: अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर इस तरह लें स्क्रीनशॉट, Windows, MacOS और Linux पर करते हैं काम

Redmi Watch 3 Active features & specifications

रेडमी के इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले मौजूद है. यह 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है. इसे मी फिटनेस ऐप के जरिये कनेक्ट किया जा सकता है. इसमें 200 से ज्यादा वॉच फेस दिये गए हैं. इसमें 12 दिन तक की बड़ी बैटरी लाइफ मिलती है. यह 5ATM वॉटरप्रूफ है. साथ ही, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी मौजूद हैं. यह कई हेल्थ फीचर्स से लैस है.

Redmi Buds 4 Active features & specifications

रेडमी के ये टीडब्ल्यूएस इयरबड्स 12mm बेस प्रो ड्राइवर्स के साथ आते हैं. इसमें 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है. साथ ही, इसमें ANC फीचर दिया गया है. यह गूगल फास्ट पेयर फीचर के साथ वन टैप फीचर से लैस है. यह फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है और इसमें IPX4 रेटिंग दी गई है.

Also Read: WhatsApp को जल्द मिलने वाला है यह खास फीचर, चैनल के जरिए अब यूजर्स कर सकेंगे यह मजेदार काम

Mi Pocket Power Bank Pro features & specifications

शाओमी का यह पावरबैंक माइक्रो यूएसबी कनेक्टर के साथ आता है. इसमें 10000 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है. इसका शेप बहुत कॉम्पैक्ट है और इसलिए यह आपकी पॉकेट में आसानी से आ जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >