12GB RAM, 50MP वाले 3 कैमरे वाले Xiaomi 12 Pro 5G पर मिल रहा Bumper Discount

Xiaomi 12 Pro 5G फोन की खरीद पर ऑफर्स को साथ जोड़ देने पर इस फोन पर मिलनेवाला टोटल डिस्काउंट 11 हजार रुपये का हो जाता है. इस फोन की खरीद पर यूजर्स को तीन महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

Xiaomi 12 Pro 5G Discount Offer : शाओमी (Xiaomi) अपने शानदार डिस्प्ले और जबरदस्त कैमरा वाले 5G फोन पर बेजोड़ ऑफर लेकर आयी है. Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट से 11 हजार रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. ICICI बैंक के कार्ड का इस्तेमाल कर यह फोन खरीदने पर 6 हजार रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ ही, कंपनी फोन पर चेकआउट के समय 5 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है.

Xiaomi 12 Pro 5G Price & Offers

Xiaomi 12 Pro 5G फोन की खरीद पर इन दोनों ऑफर्स को एक साथ जोड़ देने पर इस फोन पर मिलनेवाला टोटल डिस्काउंट 11 हजार रुपये का हो जाता है. इस फोन की खरीद पर यूजर्स को तीन महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. शाओमी 12 प्रो 5G 12जीबी तक की रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत (बिना किसी ऑफर के) 62,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं, ICICI बैंक के कार्ड पर मिलनेवाला ऑफर और एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑफर को साथ जोड़ देने पर यह फोन 62,999 रुपये के बजाय 51,999 रुपये में आप खरीद सकते हैं.

Xiaomi 12 Pro 5G Features & Specifications

शाओमी 12 प्रो 5जी स्मार्टफोन 1440×3200 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.73 इंच के QHD+ E5 LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले से लैस है. इस हैंडसेट का डिस्प्ले 120Hz का रिफ्रेश रेट और 480Hz का टच सैंप्लिंग रेट सपोर्ट करता है. HDR10+ और डॉल्बी विजन से वाला यह फोन डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस से लैस है.

शाओमी का यह प्रीमियम हैंडसेट 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट प्रॉसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है. इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

शाओमी का यह प्रीमियम हैंडसेट अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. इस फोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 120 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. साथ ही, इसमें 50 वाट की वायरलेस चार्जिंग और 10 वाट वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 5G, ड्यूल सिम, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शंस से लैस है.

Xiaomi 12 Pro 5G Specs

  • Display : 6.73 inch (1,440×3,200)

  • Processor : Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

  • OS : Android 12

  • RAM : 8GB, 12GB

  • Storage : 256GB

  • Front Camera : 32MP

  • Rear Camera : 50MP + 50MP + 50MP

  • Battery : 4,600mAh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >