Wrestler Protest: भारतीय ओलंपिक संघ ने जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति का किया गठन, ये लोग हैं शामिल

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने सात सदस्यीय एक जांच समिति का गठन किया है. यही समिति खिलाड़ियों के आरोपों की निश्पक्ष जांच करेगी और अपना फैसला सुनायेगी. समिति पहलवानों से भी बात करेंगे.

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है. इस समिति में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और दो अधिवक्ता के नाम शामिल हैं. पिछले कुछ दिनों से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ कुछ महिला और पुरुष पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं.

विनेश फोगाट ने लगाया यह आरोप

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया जैसे पदकवीर पहलवानों की मांग है कि फेडरेशन को तुरंत भंग किया जाये और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष इस्तीफा दें. पहलवानों ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो वह कानून का दरवाजा खटखटायेंगे और अध्यक्ष के खिलाफ मामला भी दर्ज करायेंगे. गुरुवार को देर रात खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के याथ पहलवानों की बैठक भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला.

भारतीय रेसलिंग महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव भी कमेटी में

जांच समिति के सदस्य और भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि हम बैठेंगे और सबकी बात सुनेंगे और आरोपों को देखने के बाद निष्पक्ष जांच करेंगे और निष्पक्ष न्याय देने की कोशिश करेंगे. इस बीच कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है और अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की सीरे से खारिज कर दिया है.

Also Read: Wrestlers Protest: कुश्ती संघ प्रमुख का विवादों से है पुराना नाता? बाबरी मामले में बृजभूषण सिंह पर लगे थे आरोप
इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं बृजभूषण सिंह

बृजभूषण सिंह ने कहा है कि उनके ऊपर लगाये गये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और सभी आरोप बेबुनियाद हैं. वह आरोपों के साथ इस्तीफा नहीं देंगे और 22 जनवरी को होने वाले महासंघ की वार्षिक आम बैठक में जवाब देंगे. इधर आरोप लगाने वाले पहलवानों का कहना है कि उन्होंने जो भी आरोप लगाये हैं, उसके साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं और जरूरत पड़ी तो कोर्ट में वह सारे सबूत पेश करेंगे. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को भी देर शाम पहलवानों से बातचीत कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >