World Asteroid Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस आज, जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व

World Asteroid Day 2023: संयुक्त राष्ट्र ने क्षुद्रग्रह के खतरे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 30 जून, 2017 से 'अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस' मनाने की घोषणा की थी.

World Asteroid Day 2023:  आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (Asteroid Day) मनाया जा रहा है. 30 जून को ही इसे मनाने का एक बड़ा कारण भी है. इसे एस्टेरायड घटना की वर्षगांठ के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है जो कि रूस के साइबेरिया में तुंगुस्का नदी के पास हुआ था. इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उस संकट के बारे में जागरूक करना है जो ब्रह्मांड पर क्षुद्रग्रह के असर से हो सकता है.

World Asteroid Day 2023:  अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस मनाने का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र ने क्षुद्रग्रह के खतरे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 30 जून, 2017 से ‘अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस’ मनाने की घोषणा की थी. दरअसल, 30 जून 1908 को रूस की तुंगुस्का नदी के पास बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था जिसे क्षुद्रग्रह के चलते धरती पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा नुकसान बताया जाता है.

World Asteroid Day 2023:   क्या है इसका महत्व

Asteroid Day मनाने का महत्व यह है कि क्षुद्रग्रह प्रभाव के चलते होने वाले खतरनाक प्रभाव को आम जनता तक पहुंचाना है. कई लोगों को यह भी नहीं पता है कि एक क्षुद्रग्रह क्या है और एक क्षुद्रग्रह घटना हमारी दुनिया में क्या विनाश ला सकती है. एस्टेरायड्स के संसाधनों का कैसे इस्तेमाल किया जाए इस दिन का मुख्य उद्देश्य यही है.

World Asteroid Day 2023: क्षुद्रग्रह क्या है?

क्षुद्रग्रह छोटे चट्टानी पिंड हैं जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं. अधिकतर, वे मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं लेकिन कुछ में अधिक विलक्षण कक्षाएँ होती हैं. तो, हम कहेंगे कि क्षुद्रग्रह चट्टानी-धातु की वस्तुएं हैं, जो आकार में कंकड़ के आयामों से लेकर लगभग 600 मील की दूरी तक होती हैं. वे इतने छोटे हैं कि उन्हें ग्रह नहीं माना जाता है लेकिन वे सूर्य की परिक्रमा करते हैं. उन्हें सौर मंडल के बचे हुए पदार्थ के रूप में जाना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >