Coaching Student's Suicide: राजस्थान में महिला स्क्वाड टीम का गठन, छात्राओं को ऐसे रखा जाएगा डिप्रेशन से दूर

Coaching Student's Suicide, Women Squad in Kota to prevent Coaching Student's Suicide: आपको बता दें कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स को तनाव मुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने महिला स्क्वॉयड बनाई है.

Coaching Student’s Suicide, Women Squad in Kota, Women Squad in Kota to prevent Coaching Student’s Suicide: पहली कोटा के अलग- अलग कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए महिला स्क्वॉयड बनाई गई है. आपको बता दें कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स को तनाव मुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने महिला स्क्वॉयड बनाई है.

Also Read: पीजी में प्रोफेशनल्स को पढ़ाएगा आईआईटी, बिना गेट 14 ई-मास्टर्स कोर्सेज में प्रवेश

6 महिला स्क्वाड बनाई

जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने अभी तक 6 महिला स्क्वाड बनाई है. प्रत्येक स्क्वाड में तीन अधिकारी शामिल हैं, जिनमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ अन्य महिला अधिकारी भी जोड़ी गई हैं. समय के साथ स्क्वाड और उसके सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी भी की जाएगी.

डिप्रेशन से दूर रखा जाएगा छात्रों को

रिपोर्ट के मुताबिक कामयाब कोटा अभियान के तहत गठित महिला स्क्वायड टीमं में नियुक्त महिला अधिकारियों की टीम बच्चियों से बातचीत करेगी और उनकी चर्चा को गोपनीय रखेगी. टीम में शामिल महिलाएं बच्चियों को मोटिवेट भी करेंगी. महिला स्क्वायड गठन की कवायद उद्देश्य है कि कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों को डिप्रेशन से दूर रखा जाए.

कोटा में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या है लाखों में

बता दें कि कोटा में करीब 2 लाख से ज्यादा कोचिंग छात्र पढ़ने के लिए देश-प्रदेश से आते हैं. इनमें करीब एक लाख छात्राएं होती हैं. इनमें से अधिकांश कोटा में हॉस्टल या पीजी में अकेले रहकर पढ़ाई करती हैं. उनकी उम्र भी करीब 14 से 20 साल के बीच होती है. इनमें मेडिकल की तैयारी करने के लिए छात्राओं की संख्या ज्यादा होती है, जबकि इंजीनियरिंग के लिए कम होती है.

आत्महत्याओं के कारण लिया गया ये कदम

इससे पहले, अखिल भारतीय प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक 19 वर्षीय छात्र 23 जनवरी को शहर के अपने होटल के कमरे में मृत पाया गया था.

जिला प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, कोटा भर के कोचिंग सेंटरों में आधी आबादी लड़कियों की है. अधिकारियों के मुताबिक, जिले में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 27छात्रों की आत्महत्या से मौत हो गई, जिनमें कुल पांच लड़कियां भी शामिल थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >