Bareilly News: बीमार सास की देखभाल से खफा महिला ने लगायी फांसी, एक घंटे पहले पति से हुई थी कहासुनी

बरेली में सास की देखभाल से खफा एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी. बताया जा रहा है कि एक घंटे पहले उसकी पति से कहासुनी हुई थी.

Bareilly News: शहर के कैंट थाना क्षेत्र के झील गौटिया अभय पुर निवासी राजकुमार की पत्नी राजवती (25 वर्ष) ने गुरुवार सुबह फंदे पर लटककर जान दे दी. वह घर में बीमार सास की देखभाल और उनका इलाज कराने से खफा थी. इसी को लेकर पति से सुबह कहासुनी हुई. इसके कुछ देर बाद ही आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

राजकुमार की मां काफी समय से बीमार हैं. उनका इलाज चल रहा है. बीमार सास की देखभाल और उनका इलाज कराने से खफा राजवती की पति से कई बार कहासुनी हो चुकी थी. घर में तनाव काफी समय से था. बुधवार सुबह भी राजकुमार के काम पर जाने के दौरान कहासुनी हो गई. इसके बाद राजकुमार काम पर चला गया. इसके कुछ देर बाद ही राजवती ने फंदे पर लटक कर जान दे दी.

Also Read: Bareilly News: बरेली में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पलटी बस, 15 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

परिजनों ने यह खबर बेटे राजकुमार को दी तो वह तुरंत काम से लौट आया. डॉक्टर के पास इलाज के लिए लेकर गया, मगर राजवती की मौत हो चुकी थी. डॉक्टर की सूचना पर कैंट पुलिस अस्पताल पहुंच गई.

Also Read: Bareilly News: बरेली के बिथरी चैनपुर में हत्या कर शव खेत में फेंका, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई. मृतक महिला के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >