Sonnalli Seygall Wedding: कौन हैं आशीष सजनानी, जिनके संग प्यार का पंचनामा फेम सोनाली सहगल ने रचाई शादी, PHOTOS

सोनाली सहगल और आशीष एल सजनानी अब पति-पत्नी हैं. दोनों ने आज फैमिली और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए. कपल 8 जून को ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे. आइये जानते हैं सोनाली के हसबेंड की पर्सनल लाइफ के बारे में..

प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल आज शादी के बंधन में बंध गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष एल सजनानी संग शादी रचाई है. कपल ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग की फर्स्ट फोटोज शेयर की है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कोई परियों की कहानी हो. फोटोज में नवविवाहित जोड़े ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज भी दिए. उनकी शादी मुंबई के एक गुरुद्वारे में हुई. यहां दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ रहने का वादा किया.

सोनाली सहगल की शादी में पहुंचे ये सेलेब्स

सोनाली सहगल की शादी में कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए. उनमें कार्तिक आर्यन, लव रंजन, सनी सिंह, मंदिरा बेदी, शमा सिकंदर, साहिल सलाथिया, रिधिमा पंडित और चाहत खन्ना थे. शादी के लिए सोनाली ने गुलाबी और सफेद रंग की साड़ी, मैचिंग घूंघट और खबसूरत ज्वैलरी को पेयरअप किया था. वहीं आशीष ने सफेद शेरवानी, पैंट्स और जूती पहन रखी थी. उन्होंने सोनाली संग मैंचिंग करते हुए गुलाबी पगड़ी भी पहनी.

कौन है आशीष एल सजनानी

न्यूलीवेड के लिए 8 जून को एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा. एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “रिसेप्शन स्टार-स्टडेड होने वाला है. कार्तिक आर्यन सहित उनके प्यार का पंचनामा के कलाकार मौजूद रहेंगे. कपल ने शादी के बंधन में बंधने से पहले 5 सालों तक एक दूसरे को डेट किया. एक्ट्रेस को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है. इसलिए उन्होंने अब तक ये रिश्ता छिपा कर रखा. वहीं सोनाली सहगल के पति की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो आशीष एल सजनानी एक एंटरप्रेन्योर और होटेलियर हैं. इसी के साथ वह बॉम्बे फूड ट्रक के फाउंडर भी हैं. आशीष बॉलीवुड से दूर एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाली सहगल प्यार का पंचनामा, जय मम्मी दी, नूरानी चेहरा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत चुकी हैं.

Also Read: Sonnalli Seygall Wedding Live: सोनाली सहगल ने ड्रीमी वेडिंग की फर्स्ट फोटो की शेयर, लिखा, सब्र और शुक्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >