जब शाहरुख खान ने रणबीर कपूर से कहा था- 'जितनी तेरी गर्लफ्रेंड्स नहीं हुई ना उतनी....' जानें पूरा मामला

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है. इस बीच शाहरुख और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें किंग खान ऐसा कुछ कहते है, जिसपर रणबीर कुछ जवाब नहीं दे पाते.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (ShahRukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम की मूवी ने थियेटरों में तहलका मचा दिया. कमाई की बात करें तो ओपनिंग डे पर इसने 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस बीच किंग खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी दिख रहे है. दोनों की बातें सुनकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.

शाहरुख खान का वीडियो वायरल

शाहरुख खान के चाहने वाले पठान पर जमकर प्यार लुटा रहे है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर से किंग खान ऐसी बात कहते है, जिसे सुनकर उनकी बोलती बन्द हो जाती है. ये फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का वीडियो है. इसमें रणबीर कहते है, ‘अगर मैं ओवरएक्टिंग करूंगा न तो फिल्मफेयर को अपना नाम बदलना पड़ेगा और इसका नाम डॉन 2 रखना पड़ेगा.’

https://www.instagram.com/reel/CmdYLVQo41e/
जितनी तेरी गर्लफ्रेंड्स नहीं हुईं…

रणबीर कपूर की बातें सुनकर शाहरुख खान कहते है, ‘संभाल के हीरो… संभाल के, जितनी तेरी गर्लफ्रेंड्स नहीं हुईं ना बचपन से… उससे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हैं मेरे पास.’ ये सुनकर वहां मौजूद सारे गेस्ट हंसने लगते है. ये एक थ्रोबैक वीडियो है, लेकिन इस समय इंटरनेट पर चल रहा है.

Also Read: Pathaan BO Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ‘पठान’ की दहाड़, KGF-पुष्पा को शाहरुख खान की फिल्म ने छोड़ा पीछे
पठान ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

पठान ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2, ‘पुष्पा: द राइज’ और केजीएफ को पीछे छोड़ दिया. ‘पुष्पा: द राइज’ ने पहले दिन 45.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि केजीएफ ने ओपनिंग डे पर 18.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इसने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (52.25 करोड़ रुपये), ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (44.97 करोड़ रुपये), ‘भारत’ (42.30 करोड़ रुपये), ‘प्रेम रतन धन पायो’ (40.35 करोड़ रुपये), ‘सुल्तान’ (36.54 करोड़ रुपये), ‘धूम 3’ (36.22 करोड़ रुपये) और ‘ब्रह्मास्त्र’ (36.00 करोड़ रुपये) को धूल चटा दिया है. बता दें कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मूवी कई और रकॉर्ड तोड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >