जब 17 साल की Priyanka से Shahrukh ने पूछा था- मुझसे शादी करोगी क्या? देखें वायरल हो रहा यह VIDEO

Priyanka Chopra का इन दिनों एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा से शादी करने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. ये वीडियो 2000 के फेमिना मिस इंडिया का है.

इन दिनों लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का इन दिनों एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) प्रियंका चोपड़ा से शादी करने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. ये वीडियो 2000 के फेमिना मिस इंडिया का है. वीडियो के मुताबिक उस इवेंट को होस्ट मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कर रही हैं और शाहरुख इसमें ज्यूरी मेंम्बर्स में से एक थे.

Also Read: फैन ने Raveena Tandon से पूछा- अगले जन्म में मुझसे शादी करेंगी? तो अभिनेत्री ने दिया दिलचस्प जवाब

दरअसल, 2000 के फेमिना मिस इंडिया में प्रियंका चोपड़ा दस कंटेस्टेंट में से एक थी. इस समय उनकी उम्र मात्र 17 साल थी. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया पेजेंट में पहली रनर अप बनी थीं, बाद में उन्होंने ये टाइटल अपने नाम किया था. इसमें किंग खान प्रियंका से सवाल करते हैं.

https://www.instagram.com/tv/B_C65nwhuU6/?utm_source=ig_web_copy_link

शाहरुख उनसे पूछते है, वो किससे शादी करना चाहेंगी. इस पर एक्टर ने उन्हें तीन विकल्प दिये. शाहरुख खान ने पहले विकल्प में कहा कि क्या वो किसी ऐसे स्पोर्ट्समैन से शादी करेंगी, जिसके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हों और उसने पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया हो. उनका दूसरा विकल्प एक नामी बिजनेसमैन था. उन्होंने कहा कि क्या वो किसी ऐसे नामी बिजनेसमैन से शादी करना चाहेंगी जो बेहद सफल है और आपको महंगे तोहफे और डायमेंड नेक्लेस दिला सके. तीसरे ऑप्शन में उन्होंने कहा कि क्या वो उनके जैसे किसी एक्टर के साथ शादी करना चाहेंगी.

Also Read: कभी Ekta Kapoor से शादी करने के लिए तैयार थे Karan Johar!, इंटरव्यू में करण ने किया था खुलासा

इस सवाल का जवाब प्रियंका ने बड़े ही शानदार तरीके से दिया. उन्होंने कहा कि वो इन तीनों में से स्पोर्ट्समैन का चुनाव करना चाहेंगी. उन्होंने कहा, ‘मैं एक स्पोर्ट्समैन के साथ शादी करना चाहूंगी. जिसने मेरे देश का नाम रौशन किया हो. जब मेरे हस्बैंड घर आएं तो मैं उन्हें बता सकूं कि मैं उन पर कितना मान करती हूं.’

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका सिंगर निक जोनास से शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस होटल में की थी. उन्होंने शादी दो धर्मों के रीति-रिवाज से की थी. पहली दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा ने ईसाई रीति रिवाज से निक जोनास से ब्याह रचाया था. तो दूसरी हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >